श्री माँ आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट

समाज सेवा और मानवता के लिए समर्पित संस्था

हमसे जुड़ें

हमारी सेवाएं

सामुदायिक सेवा

गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम

शिक्षा सहायता

बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और शैक्षणिक सहायता

स्वास्थ्य सेवा

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य जांच

अन्नदान

गरीबों के लिए नि:शुल्क भोजन वितरण

हमारे बारे में

श्री माँ आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट की स्थापना 19 मार्च 2025 को ग्राम दाम महुला, जनपद आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) के श्रद्धालुजनों के सहयोग, प्रेम एवं आस्था के साथ की गई।

यह स्थल माँ दुर्गा मंदिर हेतु पूर्व से ही आरक्षित था, किंतु विभिन्न कारणोंवश मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। जनभावनाओं एवं धार्मिक आस्था को सम्मान देते हुए, एक संगठित ट्रस्ट के माध्यम से इस पुनीत कार्य को साकार करने का निर्णय लिया गया।

वर्ष 2023 में, पूर्व सांसद माननीय श्री दिनेश लाल यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

माँ दुर्गा की असीम कृपा, समाज के सहयोग तथा श्रद्धालुओं के आशीर्वाद से यह भव्य एवं धार्मिक महत्व वाला मंदिर वर्ष 2025 में पूर्ण रूप से निर्मित हो जाएगा। नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं की विधिवत प्रतिष्ठा की जाएगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुरेश यादव, उपाध्यक्ष श्री दीपक यादव तथा उनकी समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान टीम के अथक प्रयास, अटूट संकल्प और गहन श्रद्धा के परिणामस्वरूप यह पुण्य कार्य सफलतापूर्वक पूर्णता की ओर अग्रसर है।

श्री माँ आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट समाज सेवा एवं मानव कल्याण के प्रति पूर्णतः समर्पित है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य निर्धन, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के सहयोग, संरक्षण एवं उत्थान हेतु निरंतर कार्य करना है। हमारी समर्पित टीम निःस्वार्थ सेवा भाव के साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सतत् प्रयासरत है।

आप भी हमारे साथ जुड़कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं।